29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

अनुराग कश्यप से प्रेग्नेंसी, ड्रग्स और रोमांस के मुद्दे पर बात करने पर बेटी आलिया को लोगों ट्रोल कर कहा बेशर्म…

अनुराग कश्यप से प्रेग्नेंसी, ड्रग्स और रोमांस के मुद्दे पर बात करने पर बेटी आलिया को लोगों ट्रोल कर कहा बेशर्म… 

मुम्बई।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
           मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया भी अपने पिता की तरह काफी सुर्खियों में रहती हैं। आलिया कश्यप अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बोलती रहती हैं। वह अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस चैनल के जरिए आलिया कश्यप कई खुलासे भी करती रहती हैं। पिछले महीने उन्होंने पिता अनुराग कश्यप के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर खास सेशन रखा था।

इस सेशन में आलिया ने पिता अनुराग कश्यप से अपनी प्रेग्नेंसी, ब्वॉयफ्रेंड, ड्रग्स और एडल्ट फिल्में देखने सहित कई मुद्दों पर सवाल किए थे। उनके इस सेशन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आलिया और अनुराग कश्यप के इस सेशन की बहुत से लोगों ने आलोचना भी की थी। बहुत से लोगों ने आलिया कश्यप को बेशर्म बताया। इस बात की खुलासा उन्होंने खुद किया है। हाल ही में आलिया कश्यप ने जूम वीडियो कॉल पर इंटरैक्शन किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि पिता अनुराग कश्यप के साथ अपनी प्रेग्नेंसी, ब्वॉयफ्रेंड, ड्रग्स और एडल्ट फिल्में देखने जैसे मुद्दों पर बात करने पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। लोग उन्हें बेशर्म कहने लगे। आलिया कश्यप ने कहा, मुझे इस बारे में बात करने वाले लोगों के बहुत सारे मैसेज मिले थे कि इस तरह के प्रगतिशील माता-पिता को देखना कितना अच्छा है। लोगों के पास सवाल थे और वह अपने माता-पिता से पूछने से बहुत डरते हैं और इसलिए उनके लिए यह अच्छा था कि उनके पास अपने सवालों के जवाब पाने का मौका था। लेकिन इसका दूसरा पक्ष भी है कि जो लोग थोड़े अधिक आश्रय या आरक्षित हैं वह इसके साथ बहुत सहज नहीं हैं।

आलिया कश्यप ने आगे कहा कि मैंने अपने पिता के साथ जो वीडियो बनाया था, उस पर आपने कमेंट्स देखे होंगे। ऐसे होते हैं… मुझे तो पता ही नहीं कि कैसे लोग मेरे चैनल पर आ गए हैं…पूरी नफरत से भरे हुए हैं। क्योंकि मैंने अपने पिता से प्रेग्नेंसी और ड्रग्स जैसे मुद्दों पर बात की थी। वह मुझे बोलते हैं कि आप इस बारे में अपने माता-पिता से कैसे बात कर सकती हो? तुम्हें अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।

आपको बता दें कि फादर्स-डे के मौके पर आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में आलिया ने अपने पापा अनुराग से ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगुआर के साथ शादी से पहले संबंध, शराब और बिना शादी के प्रेग्नेंसी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे थे, जिसका अनुराग ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया था। अनुराग कश्यप अपनी इसी खुलेपन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37120883
Total Visitors
705
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This