35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

नदी में गिरा अनियंत्रित लोडर, तीन की मौत, एक गंभीर

नदी में गिरा अनियंत्रित लोडर, तीन की मौत, एक गंभीर

विकासनगर। 
तहलका 24×7 
              हरिपुर कोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जो करीब सौ मीटर नीचे टौंस नदी में पलट गया। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
लोडर वाहन हरिपुर कोटि इच्छाड़ी मोटर मार्ग से हिमाचल की ओर जा रहा था। छिबरो पावर हाऊस के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।दुर्घटना की सूचना कालसी थाने को मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।
एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने टौंस नदी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। जिसमें एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। तीन शवों को भी निकाला गया। मृतकों की पहचान कंवर सिंह पुत्र भाग सिंह, रोहित स्टाईक व मनमोहन सिंह निवासी नेरूवा, हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई।
घायल वाहन चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरूवा को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37423569
Total Visitors
595
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This