13.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

नलकूप का मोटर जला, नाराज किसान करेंगे प्रदर्शन

नलकूप का मोटर जला, नाराज किसान करेंगे प्रदर्शन

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              पिंडरा विकास खण्ड के थाना गांव में लगा सिंचाई नलकूप दो महीने से बन्द है। जिसके कारण धान की नर्सरी के साथ सब्जी आदि की खेती करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर किसानों में खासा आक्रोश है।
बताया जाता है कि सिंचाई के लिए नलकूप संख्या 95 गत दो माह से मोटर जलने के बाद से ठप पड़ा हुआ है। जबकि मोटर को ठीक करने के लिए किसान एक्सईएन से लेकर जेई तक चक्कर लगाकर थक चुके हैं। उक्त मोटर को विभाग द्वारा निष्प्रयोज्य की श्रेणी डब्ल्यू7  में घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद विभाग द्वारा मोटर नही बदलने से किसानों में आक्रोश है।
किसान विकास सिंह व संजय सिंह ने बताया कि मोटर न बदलने से धान की नर्सरी नही डाल पा रहे हैं। वहीं सब्जी की खेती सूख रही है। किसानों ने चेताया दी है कि यदि एक जून तक मोटर नही लगता तो किसान तहसील पिंडरा पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This