डॉ. फारूक अरशद देंगे उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क रेडियोलॉजी की सेवाएं

डॉ. फारूक अरशद देंगे उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क रेडियोलॉजी की सेवाएं

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के रुप में कार्यभार ग्रहण करने वाले डॉ. फारूक अरशद ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर नि:शुल्क एवं स्वैच्छिक रुप से रेडियोलॉजी सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की है।अपने पत्र में डॉ. फारुक ने लिखा कि वे समाजसेवा और मानवता की भावना से प्रेरित होकर यह निर्णय ले रहे हैं और इसके लिए किसी प्रकार का वेतन, मानदेय/पारिश्रमिक स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, चिकित्सा सेवा स्वयं में सबसे बड़ा धर्म और सच्चा पुरस्कार है, इसलिए वे अपने कौशल और अनुभव का उपयोग जनसेवा के लिए करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ना उनके लिए गौरव की बात है।
वे कॉलेज और अस्पताल के उत्थान तथा रोगियों की भलाई के लिए हर संभव सहयोग और सेवा प्रदान करते रहेंगे। कॉलेज प्रशासन से उन्होंने अनुरोध किया कि उनके इस पत्र को औपचारिक स्वैच्छिक सेवा घोषणा के रुप में स्वीकार किया जाए।
Previous articleही मैन धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज
Next articleजूनियर जेसी विंग ने की “वात्सल्य” परियोजना की शुरुआत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?