नहर में गिरी बेकाबू कार, दो लॉ छात्र समेत 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
मथुरा।
तहलका 24×7 कान्हा की नगरी बुधवार की देर रात मातम में बदल गई। मगोर्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे नहर में जा समाई। इस रुह कंपा देने वाले हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो युवक कानून की पढ़ाई कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नहर में जा गिरा। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुर्घटना ग्रस्त कार का नंबर यूपी 85 सीवी 9856 बताया गया।








