36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

पंच मुखेश्वर महादेव मंदिर पर होगी बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना

पंच मुखेश्वर महादेव मंदिर पर होगी बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना

# गुप्त कालीन शैव तन्त्र पीठ रहा है पंच मुखेश्वर महादेव मंदिर

कादीपुर, सुल्तानपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
             तहशील क्षेत्र के सूरापुर बाजार के समीप भवानीपुर गांव स्थित पंच मुखेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना दिसंबर माह की 3,4,5 तारीख को की जाएंगी। स्थापना की देखरेख हरिश्चंद्र घाट काशी पीठाधीश्वर एवं सत्यनाथ धाम अल्देनुरपुर कादीपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली महाराज के सानिध्य मे होगा। काशी से पधारे विद्वानों के मन्त्रोचार के साथ भोलेनाथ के बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की जाएंगी।
मन्दिर के पुजारी शानु पाठक बताते हैं कि मन्दिर निर्माण की प्रक्रिया लगभग पुरी हो चुकी है। इलाके के संभ्रांत लोगों एवं आसपास गांवों से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। लोगों का जुड़ाव देखने को मिलता है। वह हमें बहुत उत्साहित बनाए हुए हैं। सहयोगी सुरेश, राम विनय सिंह, रिन्कु सिंह, सुनील आदि लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन के निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जिसमें सभी से सहभागिता के लिए आह्वान किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417147
Total Visitors
963
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This