41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, दो की मौत

पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, दो की मौत

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पल्टूपुर गांव में दशरथ यादव का पट्टीदार शेषनाथ यादव के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह दशरथ यादव अपनी पट्टे की जमीन पर मढ़हा रख रहे थे, इसी बीच शेषनाथ यादव अपनी जमीन बताकर उसका विरोध करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडों एवं लोहे की राड से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दशरथ यादव (60), सुभाष यादव (40), भरत लाल यादव (44) पुत्रगण पारसनाथ यादव एवं सुनील यादव (23) पुत्र दशरथ यादव, अमित यादव (13) पुत्र भरत लाल यादव घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी लाया गया। जहां सुभाष यादव, दशरथ यादव, सुनील को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरन सुभाष यादव व दशरथ यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है। मृतक दशरथ यादव मड़ियाहू तहसील में नायब तहसीलदार का मुंशी था।
मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में दो लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोई तहरीर नहीं प्राप्त है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398956
Total Visitors
807
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This