19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

परीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल, गंभीर 

परीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल, गंभीर 

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               क्षेत्र के गुरैनी निवासी छात्र बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरैनी गांव निवासी छात्र शिवम सोनकर (21) पुत्र गोरखनाथ सोनकर बुधवार की सुबह बुलेट मोटरसाइकिल से बी.एससी की परीक्षा देने के लिए कलान जा रहा था। जैसे ही वह खैरूद्दीनपुर बाजार के निकट पहुंचा, उसी दौरान अचानक एक साइकिल सामने आ जाने से उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से छात्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेजवाया। परिजनों के अनुसार शिवम परीक्षा के लिए घर से निकला था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This