कूटरचित कागजात के आधार पर रजिस्ट्री करने पर 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कूटरचित कागजात के आधार पर रजिस्ट्री करने पर 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               पिंडरा तहसील में दूसरे की जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर विक्रय करने के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर फूलपुर पुलिस ने बुधवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायत पत्र मे बैजलपट्टी  बडागांव निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि उसका व उसके परिवार की जमीन गांव में है।
उसी के बगल में बाल गोबिंद व बालमुकुंद की नम्बर की जमीन है। दोनों भाई ने 2018 में ही अपने हिस्से से कुछ अधिक जमीन बेच दिया था। उसके बाद भी दलालो ने फर्ज़ी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अशोक कुमार गुप्ता को बेच दिया। फिर अशोक कुमार गुप्ता ने निष्ठा तिवारी निवासी खुटहन जौनपुर को बेच दिया और जबरदस्ती व गुंडागर्दी के बल पर निर्माण भी कराया। न्याय के लिए फूलपुर थाने पर गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई तो उसने पुलिस कमिश्नर के यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कमिश्नर के आदेश पर बालगोबिंद निवासी बैजलपट्टी थाना बडागांव, अशोक कुमार गुप्ता निवासी कोटवा थाना राजतालाब, निष्ठा तिवारी निवासी खुटहन जौनपुर, शशिकांत पटेल निवासी रामरायपुर थाना रोहनिया, मो.  इजराइल निवासी महमदपुर हरसोस थाना जंसा, सुबाष व सुनीता निवासी असबालपुर थाना फूलपुर के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है।
Previous articleपरीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल, गंभीर 
Next articleअदालत में सेशन जज को धमकाने वाले एसपी का हाईकोर्ट ने 40 साल बाद लिया संज्ञान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?