17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

पशु मेला का हुआ आयोजन

पशु मेला का हुआ आयोजन

फूलपुर, आजमगढ़।
फैजान अहमद
तहलका 24×7
              क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें  उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने पशु पालकों को जानवरों में होने वाली बीमारी और बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
मेले में पशु पालकों को कीड़ी व किलनी से बचाव के लिए मिनरल मिक्चर का वितरण किया गया। पशुओं को एलएसडी डिजीज का टीका लगाया गया। मौके पर पांच पाशुओं का बीमा भी किया गया। शिविर में कुल छोटे बड़े 711 पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसके पूर्व पार्टी पदाधिकारी दिनेश चन्द्र जायसवाल के हाथों फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पशु पालकों को चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, विक्रमा प्रसाद, मिथलेश यादव, मनीष आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This