मैत्री क्रिकेट मैच: पुलिस टीम ने मीडिया इलेवन को हराया

मैत्री क्रिकेट मैच: पुलिस टीम ने मीडिया इलेवन को हराया

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
               नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस प्रशासन व पत्रकारों के बीच खेले गए मैत्री मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की।पुलिस टीम के कप्तान क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पत्रकारों की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 84 रन ही बनाकर जीत के लिए 85 रनों का लक्ष्य पुलिस टीम को दिया। पत्रकारों की टीम से विवेक गोलू ने सर्वाधिक 25 रन, सुशील तिवारी ने 24 रन तथा इकरार खान ने 16 रन बनाए।लक्ष्य पूरा करने उतरी पुलिस की टीम ने 9 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच के आखिरी गेंद पर सुनील यादव ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।
इस मौके पर तहसीलदार आशीष सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों की सराहना की। पुलिस टीम से उप निरीक्षक अरविंद सिंह, कविंद्र, अमन यादव और जितेन्द्र पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। पत्रकारों की ओर से कार्तिक, सुशील तिवारी, रंजय सिंह और विवेक कुमार ने गेंदबाजी की। अम्पायर की भूमिका सिकंदर और राजा बाबू ने निभाई, जबकि स्कोरिंग मो. शफीक खान ने की।
जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद अहद ने फीता काटकर किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कमेटी की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। कमेंट्री करते हुए आंखों देखा हाल मोहम्मद फिरोज ने सुनाया। आयोजन समिति के सदस्य अफजल खान, मोहम्मद रिजवान उर्फ सोनू, सुलेमान अब्बास, सुब्हान ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleस्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Next articleझुका बिजली का पोल दे रहा हादसे को दावत # नाली में लगने से उतरता करंट, कभी भी हो सकता है हादसा शाहगंज, जौनपुर। विजय यादव तहलका 24×7 नगर के लोहा मंडी स्थित नजीर मेडिकल स्टोर के सामने लगा बिजली का पोल लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है। यह पोल नाली के बीच में लगाया गया है, जिसके कारण इसमें हमेशा पानी भरा रहता है। नाली का गंदा पानी और लगातार जंग लगने से पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। पोल अब खतरनाक रुप से एक ओर झुक गया है, जिससे किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल में बराबर करंट उतरता रहता है, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों को झटका लगने का डर बना रहता है। कई बार बच्चों और राहगीरों को हल्का करंट महसूस भी हुआ है। इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पोल को नहीं बदला गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल पोल को बदलवाने और नाली से हटाकर सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?