35.1 C
Delhi
Tuesday, July 2, 2024

पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति 

पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              जर्जर हो चुके विद्युत तारों और पोल के कारण आए दिन अपूर्ति ठप्प होने से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा जर्जर तारों और पोल को बदलने के लिए काम शुरू किया है। जिसके चलते क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज विपिन कुमार ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि 132/33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शाहगंज से निर्गत होने वाला टाउन-1 फीडर के 11 केवी का तार जर्जर हो गया है। जिससे बार-बार टूट कर गिर जा रहा है। जर्जर तार को बदलने का कार्य दिनांक 2 जुलाई को समय प्रातः 20 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक किया जाना है।
जिसके लिए डिहवा भादी, आजमगढ़ रोड, भादी खास, शाहपंजा, पुराना चौक, इराकियाना, खरौना, नोनहट्टा, नजीराबाद, मिल्लत नगर, अलीगंज, चूड़ी मार्केट, अहमद नगर, पक्का पोखरा के अलावा कुछ भाग पश्चिमी कौडियां और पूर्वी कौड़ियां की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने कष्ट के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लायंस क्लब ने डाक्टर्स-डे पर चिकितसकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब ने डाक्टर्स-डे पर चिकितसकों को किया सम्मानित शाहगंज, जौनपुर।  राजकुमार अश्क  तहलका 24x7                 डाक्टर...

More Articles Like This