पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर पति, सॉस ससुर व देवर के खिलाफ दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया गया। मामला क्षेत्र के बिबिरछा गांव का है।पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में बिबिरछा फूलपुर निवासी पूनम देवी ने आरोप लगाया कि उसकी शादी मई 2022 में हुई थी।
पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार नगदी, बाइक सोने के जेवर व घरेलू सामान दिए थे।शादी के बाद पंद्रह दिन ससुराल में रही।

लेकिन शुरु से ही पति सास ससुर व देवर के तरफ से दहेज में दो लाख रुपए व सोने की चेन के लिए ताना मारने लगे। जिसपर पिता विदाई कराकर उसको घर ले आए। इसी बीच उसके सीने में फोड़ा हो गया तो एक वर्ष बाद वह फिर अपने ससुराल गई तो ससुराल पक्ष के लोग दवा इलाज को लेकर गाली गलौज व प्रताड़ित करने लगे। जिस पर वह मायके आ गई।अगस्त 2025 में ससुराल गई तो ससुराल पक्ष के लोग शाम को मारपीट कर घर से निकाल दिए और बिना दहेज के आने पर जलाकर मार डालने की धमकी दी गई।

विवाहिता ने फूलपुर पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस टालमटोल करती रही। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने पति दिलीप ,सास देवमनी, ससुर सतीश कुमार व देवर सुजीत कुमार निवासी भोपापुर थाना चोलापुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी।








