बसंती देवी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का चयन

बसंती देवी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का चयन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                बसंती देवी आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।मेले में जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित आसपास के कई जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।रोजगार मेले में करीब 60 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के उपरांत 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है। इन्हें गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कंपनी में नियुक्ति दी जाएगी, जहां उन्हें 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।इस अवसर पर कंपनी के एचआर प्रतिनिधि प्रशांत गोस्वामी ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल की सुविधाओं तथा भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।
संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने चयनित एवं प्रतिभागी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेले का संचालन विकास जायसवाल ने किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया आदि का विशेष योगदान रहा।
Previous articleलोक निर्माण विभाग: दो अफसर–दो एफआईआर
Next articleविधायक ने किया गौ शाला की जमीन का भूमि पूजन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?