41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

पुलिस हिरासत से लापता युवक का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

पुलिस हिरासत से लापता युवक का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

बाराबंकी। 
तहलका 24×7 
              हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस हिरासत से लापता हुए युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने लखनऊ- सुल्तानपुर हाई-वे जाम कर दिया। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी मगर वह भाग गया। रात भर युवक का सुराग नहीं लगा और रविवार सुबह क्षेत्र के ही कौड़िया गांव के पास एक छोटे से पेड़ में फंदे पर राजेंद्र का शव लटका मिला। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 8:00 बजे हैदरगढ़ कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली के सामने लखनऊ सुल्तानपुर हाई-वे पर प्रदर्शन करने लगे। इससे हाई-वे पर यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण प्रदर्शन में जुटे थे। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझा रहे थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399427
Total Visitors
877
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This