36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

भीलवाड़ा।
तहलका 24×7 
         जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे विवेक धाकड़ ने सुभाष नगर स्थित अपने मकान पर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर अपने मकान के कमरे में अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। धाकड़ के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।     
थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि सुबह में पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के सुसाइड की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस मकान पर सुसाइड वाले कमरे की तलाशी ली। जहां से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में जो तथ्य हैं, उसकी जांच की जा रही है।
पूर्व विधायक विवेक धाकड़ साल 2013 में हुए मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, जहां भाजपा की ओर से पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा मैदान में थे। उस समय विवेक धाकड़ चुनाव जीतकर विधायक हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 के मुख्य चुनाव सहित वर्तमान विधानसभा चुनाव में भी विवेक धाकड़ कांग्रेस से प्रत्याशी रहे।
धाकड़ की मौत के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व मंत्री रामलाल जाट सहित कांग्रेस के नेताओं ने दुःख जताया। विवेक धाकड़ ने बुधवार को कांग्रेस के भीलवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी के नामांकन सभा को संबोधित किया था, जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन के दौरान भी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416304
Total Visitors
1099
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This