34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

पेट्रोल पंप पर भी जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

पेट्रोल पंप पर भी जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

# वाहनों पर लगाए स्टीकर, डीएम ने किया अभियान का शुभारंभ

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्रभा फीलिंग पेट्रोल पंप वाजिदपुर पर मतदाताओं को जागरुक करने के लिये नए अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों, बाइक व कार पर स्टीकर चिपकाए और सेल्फी भी ली। उन्होंने इस अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने “मतदान तिथि 25 मई अपना वोट ज़रुर करें’ जागरूकता संदेश के स्टीकर चिपकाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि घर-घर तक लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने का संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न तरह की स्वीप गतिविधियां निरन्तर की जा रही हैं। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया की लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होते हुए अपना वोट ज़रुर करें, लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। दूसरे शहरों में गये लोगों को वोट के लिए जरुर बुलाएं।
पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आश्वस्त किया है कि मतदाता जागरूकता अभियान में पेट्रोल पंप संघ बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। सभी पेट्रोल पंपों पर बैनर स्टीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। संचालन तुफैल अहमद ने किया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला स्वीप को-आर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा, एरिया विक्रय प्रबंधक रुपेष सिंह, क्षेत्रीय खाध अधिकारी योगेन्द्र कुमार, अमिता द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, रत्नेश कुमार व विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, रामपाल सिंह, दिवाकर सिंह सहित काफी संख्या में पेट्रोल पंप मालिक व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432038
Total Visitors
267
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This