44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

पेशी के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को वकीलों ने जमकर पीटा 

पेशी के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को वकीलों ने जमकर पीटा 

वाराणसी। 
तहलका 24×7
            गंगा आरती देखकर घर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों की वाराणसी कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वकीलों से उनकी भी झड़प हो गई। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित किया। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। कोर्ट में पेशी कराने के बाद आरोपियों को लेकर पुलिसकर्मी जेल चले गए।
सिंधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 19 मई को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखकर वापस घर जा रही थी। रात नौ बजे के लगभग वह ऑटो से बाबतपुर पहुंची। बाबतपुर से घर जाने के लिए वह ऑटो का इंतजार करने लगी। उसी समय बाइक सवार चार युवक आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इसके बाद चारों उसे खेत में ले गए और मारपीट कर बारी-बारी से दुष्कर्म किए। चारों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और बाद में वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो किशोरी के भाई को मिला तो वह सन्न रह गया। वारदात के पांच दिन बाद पीड़िता ने अपने भाई के साथ फूलपुर थाने जाकर चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इसी मामले में चारों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी। उसी दौरान जब कुछ वकीलों को इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया पिटाई करनी शुरू कर दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410864
Total Visitors
385
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This