35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार 

पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
         क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से अपहरण करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को बारा मोड़ से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चार दिन पहले संदीप बिन्द उर्फ शिवा पुत्र शिव शंकर बिन्द उर्फ सोडई निवासी खुदौली और टटेरु वनवासी पुत्र धन्नु बनवासी निवासी गोदवा थाना खुटहन ने एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लिया था। परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध अपहरण, पास्को एक्ट व एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपितों को बारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396821
Total Visitors
404
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This