पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत
काठमांडू।
तहलका 24×7
नेपाल के धाडिंग जिले में एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।हादसा गजुरी के पास हुआ।आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के मुताबिक हादसा तब हुआ जब पोखरा से काठमांडू आ रही बस सुबह 1.30 बजे काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में पृथ्वी हाईवे पर त्रिशूली नदी में गिर गई।

भट्ट के मुताबिक मौके से 17 लाशें बरामद की गई हैं और 28 यात्रियों को बचा लिया गया है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवानों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे में मारे गए लोगों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री है।

घटना में घायल हुए लोगों में एक जापानी और एक डच नागरिक (दोनों महिलाएं) शामिल हैं। हालांकि बस हादसे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि हादसे का कारण ओवर स्पीड हो सकती है।








