11.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

प्रयागराज : बच्चों को खिलौने वितरण कर डॉ रश्मि ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्रयागराज : बच्चों को खिलौने वितरण कर डॉ रश्मि ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्रयागराज।
तहलका 24×7
               सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष पर जरूरत मंद बच्चो को कई प्रकार के खेल की सामग्री का वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने कहा कि बच्चों का सम्पूर्ण विकास होने के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। हर माता पिता को चाहिए कि अपने बच्चे को खेल का समय दें प्रोत्साहित करें। यथा संभव कोशिश करे कि खेल का समय और खेल की सामग्री भी दें। खेलने से स्वास्थ्य लाभ होता है, मन हर्षित होता है।

ऑलंपिक खेल में हमने देखा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी ने भारतवर्ष का नाम विश्व स्तर पर हो गया। अब बच्चे खेल को अपनाकर अपना कैरियर इसमें बनाए। बेटा हो या बेटी दोनों को समान अवसर देना चाहिए। बच्चों को खिलखिलाते देख कर मुझको बहुत खुशी मिलती है। बैट बॉल पाकर सब बच्चे मगन हो गए। हमारी संस्था कपड़े, मास्क, सेनेटाईजर, साबुन, कपड़ा से बने थैलो का वितरण अनवरत कर रही है। सभी वितरण निशुल्क हो रहा है। सीए सुधीर कुमार शुक्ला ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मास्क लगाकर, साथ-साथ साबुन, सेनेटाईजर का प्रयोग कर स्वस्थ सुरक्षित रहें। इस दौरान चित्रांगद शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, सोनम पांडेय, संगीता बाजपेई, आराध्या विश्वकर्मा आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This