44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, छह के विरूद्ध दहेज ‌हत्या का मामला दर्ज

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, छह के विरूद्ध दहेज ‌हत्या का मामला दर्ज

‍‌‌जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             चंदवक थाना क्षेत्र बटखर गांव में फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश के मामले में ससुराल के छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
गांव के अजीत कुमार यादव का विवाह मणी गांव निवासी सोनी के साथ चार साल पहले हुआ था। इसी बीच 13 महीने पूर्व सोनी ने एक पुत्री को जन्म दिया। मंगलवार की रात नौ बजे घर के एक कमरे में फांसी पर लटकती विवाहिता की लाश मिली थी।
घटना की जानकारी मायके वालों हुई तो बड़ी संख्या में लोग सोनी की ससुराल पहुंच गए। गांव के भी बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे आएदिन प्रताड़ित किया करते थे। उसके साथ मारपीट भी करते थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुराल के छह लोगों खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में नामजद लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37437625
Total Visitors
533
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This