11.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

फिरोजाबाद के डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मुंबई में मौत 

फिरोजाबाद के डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मुंबई में मौत 

# पिता का आरोप जहर देकर की गई है हत्या, फेसबुक पर दोस्ती के बाद की थी शादी

फिरोजाबाद।
तहलका 24×7
             यूपी के रहने वाले एक डॉक्टर की मुंबई में मौत हो गई है। डॉक्टर का शव फिरोजाबाद कस्बा के मक्खनपुर बड़ा बाजार स्थित उनके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को जहर देकर मारा गया है। पिता ने यह भी बताया कि उनके बेटे ने एक तलाकशुदा महिला से शादी की थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उसने जान दे दी। पिता का दावा है कि बेटे ने जान नहीं दी, बल्कि उसे जहर देकर मारा गया है।
जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के कस्बा मक्खनपुर बड़ा बाजार में रहने वाले मूलचंद के बेटे राहुल पेशे से चिकित्सक थे। उन्होंने एक साल पहले मुंबई की एक महिला से लव मैरिज की थी। राहुल फेसबुक के जरिए मुंबई की इस तलाकशुदा महिला के संपर्क में आए। बात आगे बढ़ी तो उन्होंने उससे शादी कर ली। इसके बाद वे महिला के साथ ही मुंबई में रहने लगे थे और सब कुछ ठीक चल रहा था।पिता ने बताया कि 27 मार्च को उनके पास खबर आई कि राहुल ने खुदकुशी कर ली है।
राहुल के पिता मूलचंद जब मुंबई पहुंचे तो अस्पताल में उनके बेटे का शव पड़ा था। शव के पास कोई नहीं था। यहां तक कि उसकी पत्नी भी उसके पास नहीं थी। पिता मूलचंद ने बताया कि राहुल की पत्नी से कहा कि वह बेटे के अंतिम संस्कार में गांव चलकर शामिल हो जाए। लेकिन उसकी पत्नी यहां आने के लिए तैयार नहीं हुई। उसने तो यहां तक कह दिया कि उसका रिश्ता सिर्फ राहुल के साथ था। अब उसके बाद किसी से कोई रिश्ता नहीं है। इस बात से पिता मूलचंद आहत हैं।
पिता ने कहा कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे जहर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे और उसकी पत्नी दोनों के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जाए। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करें, ताकि दूध का दूध पानी के पानी हो सके। राहुल का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया। राहुल की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। माता-पिता और बहन के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This