ईडी को भवन निर्माण के चीफ इंजीनियर के यहां मिले 11.64 करोड़ रुपये

ईडी को भवन निर्माण के चीफ इंजीनियर के यहां मिले 11.64 करोड़ रुपये                              

पटना।
तहलका 24×7
              बिहार में भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के पटना स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी  की। पटना के फुलवारी शरीफ के पूर्णेंदु नगर स्थित आवास पर तलाशी के दौरान ईडी को 11.64 करोड़ रुपये मिलने की सूचना है। इसकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई गई।परिवर्तन निदेशालय ने भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चीफ इंजीनियर के घर से ग्यारह करोड़ से अधिक की राशि बरामद की गयी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पटना जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत पटना में सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। फुलवारी शरीफ के पूर्णेंदु नगर से लेकर कई ठिकानों पर लगातार छापे पड़ रहे हैं। अभियंता के कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली जा रही है। राजधानी पटना में सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि अभी तक की कार्रवाई में ईडी को करोड़ों रुपए मिले हैं। जिसकी गिनती के लिए जांच टीम ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई है। छापेमारी की खबर ने पटना में हड़कंप मचा दिया है। मामला टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें और भी कई लोगों के शामिल होने की प्रबल आशंका है।
Previous articleट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोरी की मौत, दो घायल
Next articleफिरोजाबाद के डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मुंबई में मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?