41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत 

बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

मुजफ्फरपुर।  
तहलका 24×7
            बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोलियों से भून डाला गया। जबतक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय ठेकेदार अजय महाकाल के रूप में हुई है।
जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के अलीनेउरा गांव में सवार बदमशों ने अजय महाकाल पर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। जबतल लोग कुछ समझ पाते, बदमाश बड़े आराम से भाग निकले। गोली लगने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब आधा दर्जन राउंड गोली चली, जिसमें पांच गोली मृतक के शरीर में लगी। जानकारी के अनुसार मृतक ठेकेदार अजय महाकाल का आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक पर भी एक हत्या का केस दर्ज है। फिलहाल वह शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूल में बेंच-डेस्क सप्लाई करने का ठेका लेता था। मृतक की भाभी वार्ड की पार्षद है।
स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आपसी वर्चस्व और ठेकेदारी के विवाद में तो हत्या नहीं हुई है? छह महीना पहले वह जेल से बाहर आया था। थानेदार मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। जो भी कारण होगा जल्द सामने आ जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398411
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This