19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

बदमाशों ने थाने में घुसकर दारोगा को पीटा, कई घायल, 6 उपद्रवी हिरासत में

बदमाशों ने थाने में घुसकर दारोगा को पीटा, कई घायल, 6 उपद्रवी हिरासत में

रोहतास।
तहलका 24×7
              बिहार में पुलिस पर हमला आम बात हो गई है। रोहतास में ऐसा ही नजारा फिर से देखने को मिला। युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना पर ही धाबा बोल दिया। सागर स्थित टीओपी में घुसकर असामाजिक तत्वों ने कई पुलिसकर्मियों की पिटाई की। लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें डालमिया नगर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल सहित तीन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दो अन्य को मामूली चोट लगी है। बीती रात सासाराम के सागर मोहल्ला के रहने वाले शाहबाज आलम की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए। जिसके बाद थाने पर पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसी दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फिलहाल 6 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। वहीं सागर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहां पर पुलिस कैंप कर रही है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर खुद मौजूद हैं।
बताया जाता है कि 13 मई से ही शाहबाज आलम लापता था। परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए थे। 16 मई को मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। बीती रात शव सासाराम के नगर थाना के पुराने भवन के पीछे दलेलगंज में नाले से मिला। जिसके बाद लोगों का धैर्य जवाब दे गया और भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए।
एसपी रोहतास रौशन कुमार ने बताया कि शाहबाज का शव बरामद किया गया था। हत्या के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। शव ले जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व पुलिस से उलझ गए। डालमियानगर के एसएचओ को चोट आई है। जो लोग बेवजह पुलिस से उलझने की कोशिश कर रहे हैं उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरी तरह से सामान्य है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This