सीबीआई का डाकघर पर छापा, कर्मचारियों में हड़कंप

सीबीआई का डाकघर पर छापा, कर्मचारियों में हड़कंप

# भ्रष्टाचार की शिकायतों पर मड़ियाहूं पोस्ट ऑफिस पर सीबीआई की छापेमारी

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               जिले के मड़ियाहूं डाकघर में सीबीआई लखनऊ की टीम की छापेमारी से डाकघर परिसर में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई डाकघर में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर की गई।सूत्रों के अनुसार मड़ियाहूं डाकघर के खिलाफ कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां पर हर कार्य के लिए घूस ली जाती है।इन्हीं शिकायतों की पुष्टि के लिए सीबीआई टीम धमक पड़ी।
बताया जा रहा है कि टीम ने फिल्मी अंदाज में डाककर्मियों की घूसखोरी की पुष्टि के लिए खुद भी रिश्वत देने का प्रयास किया, जिसमें ग्रामीणों की शिकायतें सत्य पाई गईं।छापेमारी के समय डाकघर में मौजूद अधिकारियों से पूछताछ की गई। डाक अधीक्षक अंकित कुमार सिंह से टीम सवाल-जवाब कर रही है। इसके अलावा मुख्यालय से डाक अधीक्षक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।
Previous articleबदमाशों ने थाने में घुसकर दारोगा को पीटा, कई घायल, 6 उपद्रवी हिरासत में
Next articleवक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की अपील, 3 मुद्दों पर ही हो सुनवाई, याचिकाकर्ता के वकील ने जताया विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?