36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

# जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर जौनपुर संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को लेकर भ्रामक और प्रायोजित खबरें चलाई जा रही हैं। एक न्यूज चैनल का भी नाम जुड़ा हुआ है। उक्त मामले में बसपा के मंडल को-आर्डिनेटर राम चन्दर गौतम ने बताया कि कुछ लोग प्रायोजित और भ्रामक खबर राजनैतिक षड्यंत्र के तहत फैला रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे जोन को-कॉर्डिनेटर घनश्याम खरवार से मीडिया के लोगों ने टिकट कटने की बात की तो उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्यालय के उद्घाटन की जानकारी बहन जी को भी है। उन्होंने ही मुझे यहां भेजा है। कहा विपक्ष के पास जब कुछ नहीं बचा तो अफवाहों को हवा देने का काम कर रहे हैं।
श्री गौतम ने कहा कि श्रीकला धनंजय सिंह बसपा की अधिकृत प्रत्याशी हैं। वही चुनाव मैदान में रहेंगी। प्रत्याशी बदलने की अफवाह केवल सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। पार्टी के अन्दर इस मुद्दे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बसपा के सभी कार्यकर्ता प्रत्याशी के प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकला धनंजय सिंह एक मजबूत प्रत्याशी हैं, और भाजपा सपा को कड़ी टक्कर दे रही हैं। फिर उनको बदलने का कोई औचित्य नहीं है।
उन्होने कहा बसपा चुनाव जीत रही है, इसलिए सत्ताधारी दल के इशारे पर मीडिया के लोग फर्जी और बेबुनियादी खबरें चलाकर जनपद के मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। प्रत्याशी को सर्व समाज, सभी धर्म, समुदाय का वोट मिल रहा है।  हम चुनाव जीतकर ये सीट बहन जी की झोली में डालने जा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417410
Total Visitors
943
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This