19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे प्राईवेट लाइनमैन को बनाया बंधक

बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे प्राईवेट लाइनमैन को बनाया बंधक

# वीडियो वायरल होने के बाद भी विभाग मौन, कर्मचारियों में रोष

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             अवैध बिजली कनेक्शन काटने गए प्राइवेट लाइनमैन को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि व टायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने लाइनमैन को खम्भे से बांध बंधक बना लिया। सूचना अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर लाइनमैन को छुड़ाया।
जानकारी के मुताबिक शाहगंज नगर के कांशीराम आवास कॉलोनी में अवैध कनेक्शन मिलने की शिकायत विभाग को मिली थी।अधिशासी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने बताया कि वहां अवैध कनेक्शन काटने गए प्राइवेट लाइनमैन बच्चा पांडेय के साथ स्थानीय लोगों ने कहासुनी की। कुछ मनबढ़ लोगों ने उसे बंधक बनाकर खंभे से बांध दिया। किसी ने उस समय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचकर अधिकारियों ने लोगों को समझाया बुझाया और लाइनमैन को छुड़ाया।अधिशासी अभियंता श्री धर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान है। किसी तरह की कानूनी शिकायत नहीं की गई है। विभागीय स्तर से घटना की जांच कराई जा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो की नगर में जहां चर्चा जोरों पर है, वहीं विभाग के जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई न करने पर कर्मचारियों में रोष भी देखा जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This