श्री विश्वनाथ कॉलेज में वार्षिक पत्रिका ‘ईशान’ का विमोचन

श्री विश्वनाथ कॉलेज में वार्षिक पत्रिका‘ईशान’का विमोचन

अखण्डनगर, सुलतानपुर।
दीपक जायसवाल 
तहलका 24×7 
              श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में सत्र 2025-26 की वार्षिक पत्रिका‘ईशान’के तृतीय संस्करण का भव्य विमोचन गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया।पत्रिका का लोकार्पण विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक रामदास सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।विमोचन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि‘ईशान’विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके लेखन, चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का दर्पण बनेगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।
प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने पत्रिका के सभी रचनाकारों, संपादकीय मंडल, सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक प्रयास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत उपयोगी होते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित ने पत्रिका के सफल प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
Previous articleमामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या
Next articleचेन चोरी मामले में हिरासत में ली गई महिला की तबीयत बिगड़ी, पुरुष चिकित्सालय में भर्ती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?