20.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

बेटी का गला रेता, सूटकेस में रखकर छत से फेंका

बेटी का गला रेता, सूटकेस में रखकर छत से फेंका

# पुलिस बोली : क्राइम पेट्रोल देखकर मां बनी कातिल

मुजफ्फरपुर। 
तहलका 24×7 
              बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।इस मामले में बच्ची का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी मां है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारी मां के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी पुलिस ने इकट्ठा किया  है।
बताते चलें कि 24 अगस्त को मिठनपुरा थाना क्षेत्र में तीन साल के बच्ची का शव शूटकेस में मिला था। मामला बच्ची से जुड़ा था इसलिए संवेदनशील होने की वजह से खबर पूरे प्रदेश में फैल गई। पुलिस ने भी जांच शुरू की तो कई ऐसे सुराग मिले जो उसकी मां की तरफ इशारा कर रहे थे। पुलिस को बस पर्याप्त सबूत की तलाश थी। जैसे ही पुलिस के हाथ सभी सबूत हाथ लगे इस केस का खुलासा कर दिया।
एसपी सिटी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जैसे ही उनकी टीम को जानकारी मिली, जांच में जुट गए। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया। कहा आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसकी बेटी उसके प्यार में रोड़ा बन रही थी। सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ को देखकर मां ने उसी तरह की ट्रिक अपनाकर अपनी बच्ची को मार डाला और सूटकेस में बंद कर छत से नीचे फेंक दिया।
आरोपी महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसकी बेटी को साथ में रखने के लिए प्रेमी तैयार नहीं था। आरोपी काजल क्राइम पेट्रोल सीरीयल देखा करती थी। उससे उसने प्लान बनाया और हत्या कर दी। पुलिस को पुख्ता सबूत आरोपी महिला के खिलाफ मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बड़ी ही कातिलाना ढंग से अपनी बच्ची का गला रेतकर हत्या की उसके बाद शव को सूटकेसे में रखकर अपने छत पर ले गई और नीचे फेंक दिया। छत पर गिरे खून के धब्बों को धोने का प्रयास भी किया गया। पति को गुमराह किया कि उसकी अपनी बहन के घर बर्थडे पार्टी है और उसकी बेटी मिष्टी वहां गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This