44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

भागवत कथा सुनने मात्र से ही प्राणी को होती है मोक्ष की प्राप्ति

भागवत कथा सुनने मात्र से ही प्राणी को होती है मोक्ष की प्राप्ति

# कान्हा के जन्म लेते ही जय कन्हैयालाल के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में चल रही आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान के अवतरित होते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग भजन कीर्तन गाकर नाचने लगे।
अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक रामायनाचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से ही समस्त पापों का नाश होता है और  वहर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे।
कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं, पूतना वध, नामकरण आदि का वर्णन किया। आयोजक समर बहादुर सिंह ने आरती व पूजा पाठ किया।
इस मौके पर पंकज सिंह, प्रदीप सिंह, सुभाषचंद्र उपाध्याय, प्रधान संतलाल सोनी, ओम प्रकाश यादव, सतगुरु सोनी, प्रहलाद यादव, विकास सिंह, सुधाकर सिंह, सुन्दरम सोनी, दिग्विजय सिंह, बृज केशर सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेश सिंह,  सुरेन्द्र सिंह, लोदर सिंह, गीता सोनी, राधा सोनी, उर्मिला, बबिता, प्रतिभा, पिंकी आदि ने भागवत कथा को बड़े भाव से सुना।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428865
Total Visitors
514
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह # मछलीशहर प्रत्याशी के पक्ष में मंगा समर्थन  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7         ...

More Articles Like This