26.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

भारतीय नौसेना युद्ध के लिए तैयार

भारतीय नौसेना युद्ध के लिए तैयार

# अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों से किया अभ्यास

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
                युद्ध की तैयारियों को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइलों को सफलतापूर्वक दागा। भारतीय नौसेना ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह फायरिंग लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमलों के लिए प्लेटफार्मों, प्रणालियों और चालक दल की परिचालन तत्परता को परखने और प्रदर्शित करने के लिए की गई।
युद्धपोतों को अरब सागर में तैनात किया गया था, इस अभ्यास का उद्देश्य नौसेना की युद्ध तत्परता और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने की उसकी क्षमता का प्रदर्शन करना था। पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफार्मों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को दोबारा प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए, युद्ध के लिए तैयार है।
यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आया है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। हमले के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।इससे पहले भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआर-एसएएम) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया था। यह परीक्षण अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना द्वारा निर्धारित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण से पहले किया गया।
एमआर-एसएएम सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अन्य हवाई लक्ष्यों को काफी सटीकता से निशाना बना सकती है।सफल परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्मित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।बयान के अनुसार यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई क्षमता को दर्शाता है।
साथ ही रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।P15B गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज आईएनएस सूरत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक विध्वंसक जहाजों में से एक है। इसमें 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री लगी है और यह अत्याधुनिक हथियार, सेंसर पैकेज और उन्नत नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This