डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में ही मछुआ समाज का विकास संभव 

डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में ही मछुआ समाज का विकास संभव 

# विधायक रमेश सिंह ने गोमती नदी में छोड़ा दो लाख मत्स्य बीज 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विधायक रमेश सिंह ने समारोह आयोजित कर गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर दो लाख मत्स्य बीज नदी में प्रवाहित किया। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उनके हक और अधिकार के लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद निरंतर लड़ाई लड़ रहे हैं।
वे मछुआ समाज के विकास के लिए सरकार से विशेष दर्जा दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं।विधायक रमेश सिंह ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग समाज को कई खंडों में तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जब चुनाव आता है तो बरसात के मेढक की भांति टर्र-टर्र करने लगते हैं। जिसे मतदाता विधिवत समझ चुका है। संबोधन के बाद नाव में बैठकर निषादराज के जयघोष का नारा लगाते हुए दो लाख मछलियों को नदी में छोड़ा।
इसी तर्ज पर नगवां गांव निवासी प्रधान रामकुमार उपाध्याय ने गांव के अमृत सरोवर में डेढ़ हजार मत्स्य बीज डाला।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरनाथ निषाद, श्रीकृष्ण पाण्डेय बड़कऊ, पंचम बिंद, सुभाष बिंद, सत्य नारायण बिंद, नरेंद्र यादव, रिंकू मिश्र, अमरजीत बिंद समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleएसडीएम ने मतदाता सूची को लेकर राजनीति पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Next articleबस की चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?