19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

भीषण आग में झुलसकर परिवार के चार की मौत, दो गंभीर

भीषण आग में झुलसकर परिवार के चार की मौत, दो गंभीर

रोहतास।  
तहलका 24×7                                                             बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ। नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में महादलित दिनेश राम की झोपड़ी नुमा घर में आग लगी। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें झुलसकर तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दिनेश राम की दूसरी पत्नी हसीना खातून, दिनेश की तीन पुत्री ममता कुमारी (11), किरण कुमारी (8), अकोला कुमारी (3) के रूप में हुई। हादसे में एक पुरुष और एक महिला भी झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक ही घर के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि फूस की झोपड़ी में आग लगी। जब हादसा हुआ तो लोग इधर-उधर आग बुझाने को लेकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक छह लोग इसमें बुरी तरह झुलस चुके थे। जिसमें चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घायल मंटूराम व सुलोचना देवी को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंटु राम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका, लेकिन चर्चा है कि खाना बनाकर चूल्हे में आग छोड़ देने से यह घटना हुई। सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन मौके पर पहुंचे।मामले की जांच भी की जा रही है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे दिए जाने की घोषणा की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This