31.7 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

पैसे के लेन देन में दुकानदार और दर्शनार्थी में मारपीट, नौ घायल

पैसे के लेन देन में दुकानदार और दर्शनार्थी में मारपीट, नौ घायल

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम में माला, फूल, प्रसाद के पैसे को लेकर दर्शनार्थियों की दुकानदार से मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजकर कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार शंभूगंज से कुछ दर्शनार्थी दो वाहनों में परिवार के साथ शीतला चौकियां दर्शन करने आए थे। दुकानदार बबलू सोनकर की दुकान से माला, फूल, प्रसाद लिया। बाद में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
घटना में दुकानदार पक्ष से महेश सोनकर, राजेंद्र उर्फ करिया सोनकर, दीपू यादव, राम लाल सोनकर व दर्शनार्थी की तरफ से अमलेश चौहान, शीला, काजल, ईशान, पवन, जय प्रकाश घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्ष से तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37350811
Total Visitors
271
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़ 

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 शेखपुर...

More Articles Like This