13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

भीषण सड़क हादसा : नाले में गिरी कार, 6 की मौत, 2 गम्भीर

भीषण सड़क हादसा : नाले में गिरी कार, 6 की मौत, 2 गम्भीर

 कानपुर। 
तहलका 24×7 
             कानपुर देहात में आज सोमवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया। हादसे में दो बच्चे भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। हादसा सिकन्दरा-संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग इटावा के फूक गांव से तिलक समारोह सम्मिलित होकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी। जगन्नाथपुर पहुंचे जहां स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे।घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग डेरापुर के मुर्रा और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे।
हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के शीशे टूट चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में फंसे लोग कराह रहे थे, वहीं कुछ लोग बेसुध हाल में थे। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के घरवालों को भेज दी गई है। वह भी कानपुर पहुंच रहे हैं। जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें कार चालक विकास, खुश्बू , गोलू , प्रतीक, संजय और प्राची हैं। वहीं घायलों में वैष्णवी और विराट हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This