42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

मकान में लगी भीषण आग, दो मासूमों की मौत 

मकान में लगी भीषण आग, दो मासूमों की मौत 

नई दिल्ली। 
स्पेशल डेस्क 
तहलका 24×7 
               देश की राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो बहनों की दम घुटने से मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली। पांच दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने कुछ लोगों को वहां से बचाया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीना ने कहा कि सदर बाजार पुलिस थाने को आग लगने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सदर बाजार के चमेलियन रोड पर एक मकान पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू किया। उन्होंने बताया कि पूरी इमारत धुएं से भर गई थी। गैस मास्क का इस्तेमाल करते हुए बचाव दल के लोग बड़ी मुश्किल से इसमें प्रवेश कर पाए। 14 और 22 वर्षीय दो लड़कियां पहली मंजिल के बाथरूम के अंदर फंसी हुई थीं।
पुलिस उपायुक्त ने कहा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि बाथरूम में फंसी दोनों लड़कियों को दरवाजा तोड़कर निकाला गया, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। कहा कि क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है, आगलगी के कारणों की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37413853
Total Visitors
848
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This