37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

मत्स्य पालक का हत्यारोपी 25 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मत्स्य पालक का हत्यारोपी 25 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

# हत्या के 22वें दिन नाटकीय ढंग से पुलिस को मिला बब्लू

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
            मझौरा गांव के मत्स्य पालक की हत्या में वांछित इनामी बदमाश को तमंचा के साथ पुलिस ने रविवार को भुड़कुड़हा मोड़ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
उक्त गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग की अधिकारियों से ग्राम प्रधान की शिकायत करने से नाराज बदमाशों ने 29 सितंबर की सुबह अबूजर उर्फ रुस्तम को जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी। घायल अबूजर की घटना के चौथे दिन लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि अबूजर की मृत्यु के बाद धारा 307 से धारा 302 में परिवर्तित कर 120 बी की धारा बढ़ा दिया गया है। घटना में अफरोज उर्फ बबलू उर्फ वसीम जाफर पुत्र हकीमुद्दीन, मो.आरिफ उर्फ गुड्डू पुत्र निजामुद्दीन, यासिर पुत्र शमशाद और एक अज्ञात आरोपित किए गए हैं। जिसमें मो. आरिफ उर्फ गुड्डू पुत्र निजामुद्दीन और यासिर पुत्र शमशाद निवासी मझौरा को घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अफरोज उर्फ बबलू उर्फ वसीम जाफर पुत्र हकीमुद्दीन फरार चल रहा था। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जिसे अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश अफरोज उर्फ बबलू उर्फ वसीम जाफर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध थाने में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430933
Total Visitors
613
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This