40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

महामारी को फैलने से रोकें, जांच बाद में :‌ डा. अंशुमान

महामारी को फैलने से रोकें, जांच बाद में :‌ डा. अंशुमान

# सस्टेनेबल बायोटेक्नोलोजी फॉर हेल्थ केयर मैनेजमेंट पर गोष्ठी आयोजित 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के संगोष्ठी भवन में सोमवार को ऑफिस फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स, सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में सस्टेनेबल बायो टेक्नोलोजी फॉर हेल्थ केयर मैनेजमेंट पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर  मुख्य वक्ता आईएएएम में प्रोफेसर हरबर्ट ग्लिटर रिसर्च ग्रुप लीडर पद पर रहे डॉ. अंशुमान मिश्र ने सस्टेनेबल बायोटेक्नोलॉजी फॉर हेल्थकेयर मैनेजमेंट की जरूरत के विषय में बताया।
उन्होंने कहा कि बीमारी की जांच से ज्यादा फैलने की रोकथाम पर  ध्यान दें। उन्होंने महामारी में प्रमुख चुनौतियों और सार्वजनिक स्वस्थ प्रबंधन और जलवायु की चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी देते हुए
सस्टेनेबल बायोटेक्नोलॉजी की आवश्यकता बताई। आयोजन में ईव एंडरसन की उपस्थिति रही जो कि इंडोस्कैंडिक आर्गेनाइजेशन स्वीडन के सदस्य हैं।
अतिथियों का स्वागत प्रो. प्रदीप कुमार, संचालन प्रज्ञा, अनुज्ञा और धन्यवाद ज्ञापन स्मृति ने किया।इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार शर्मा, प्रो. मनीष कुमार गुप्ता, अभिषेक कन्नौजिया सहित समस्थ विद्यार्थी व सेमिनार समिति के सदस्य दीप्यमा, सीमांत, श्रेया, विष्णू आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408761
Total Visitors
422
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This