35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

महिला नर्स ने डॉक्टर पर लगाया अश्लीलता व छेड़खानी का आरोप 

महिला नर्स ने डॉक्टर पर लगाया अश्लीलता व छेड़खानी का आरोप 

# जांच में जुटी पुलिस, सीएमएस ने तीन सदस्यी जांच टीम का किया गठन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर अब रक्षक की जगह भक्षक बन गए हैं। ताजा मामला जौनपुर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में तैनात डॉ. शायन दास का है। चिकित्सक पर अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में विभागीय जांच के साथ पुलिस की भी जांच शुरू हो गई है। अस्पताल के ब्लड बैंक में काम करने वाली महिला ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सायन दास के खिलाफ बुधवार को आइजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल समेत संबंधित उच्चाधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। नर्स का आरोप है कि उसको देखकर डॉक्टर छींटाकशी करने के साथ अश्लील हरकत भी कर देते हैं।
इस संबंध में चौकी प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय द्वारा प्रार्थना पत्र पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. केके राय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुझे भी शिकायत मिली है। जिसमें तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल बनाकर जांच की जा रही है।
पैनल में डा. नरेंद्र बहादुर सिंह, डा. एके अग्रवाल व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से आई डा. नविता पांडेय द्वारा जांच की जा रही है। मामला सही पाया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले में जब आरोपित चिकित्सक ने बताया कि अनावश्यक रूप से उनके ऊपर आरोप लगाया जा रहे हैं। लैब में लगे सीसी टीवी कैमरे को भी देखा जा सकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422876
Total Visitors
512
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This