42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

मां संग दो बेटियों ने लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी 

मां संग दो बेटियों ने लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी 

एटा।
तहलका 24×7 
             जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां और दो बेटियों ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे महिला की छोटी बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग का कारण बताया जा रहा है।तीन दिन पहले ही युवक ने आत्महत्या की थी।इसके बाद से लड़की के घर में बवाल मचा हुआ था।
दिल को झकझोर देने वाली ये घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के मील गढ़ी की है। यहां दोपहर में नरेंद्र यादव की पत्नी अनुराधा और उनकी दो बेटियों संध्या (17) और शिवी (16) के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले।आसपास के लोगों ने जब मौत का ये मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची निधौली थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, इस घटना की सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पता चला है कि महिला की एक बेटी का गांव के ही एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके प्रेमी ने तीन दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से परिवार में कलह चल रही थी। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400622
Total Visitors
908
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This