42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

मा. कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित

मा. कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मान्यवर काशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर जिलाअध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित कर  गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम उनके चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किया।सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम ने गोष्ठी को संम्बोधित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम को बहुजन नायक के नाम से जाना जाता है। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।
उन्होंने बहुजनों के उत्थान और राजनीतिक एकजुटता के लिए काम किया। भारत में जाति व्यवस्था के निचले भाग में अछूत समूहों सहित दलित पिछड़े या निचली जाती के लोगों की आवाज़ बुलंद करने के लिए कांशीराम ने डीएस-4 की स्थापना किया और आगे बहुजन समाजवादी पार्टी की गठन किया। जब तक वे हमलोगों के बीच रहे हमेशा दलित पिछड़े कमजोर गरीब तबका की मदद करते रहे। आज उनकी बनाईं गई बहुजन समाज पार्टी उनके विचारों से नहीं चल रही है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अब बहुजन समाज को बेचने का काम कर रही हैं। आज मान्यवर काशीराम के सपनों को कोई साकार करने का काम कर रहा है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं।
हम सभी मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संकल्प लेकर जाएं कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी विचारधारा की सरकार बनाकर उनके सपनों को साकार करेंगे। अपने हक अधिकार को लेकर रहेंगे।गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, श्याम बहादुर पाल, डाॅ. सूर्यभान यादव, राहुल त्रिपाठी, हीरालाल विश्कर्मा, श्रवण जयसवाल, इर्शाद मंसूरी, राम इकबाल यादव, रामू मौर्या, अमित यादव, अखिलेश यादव,हवलदार चौधरी, हरिशचंद्र प्रभाकर, कमालुद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37415620
Total Visitors
1204
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This