35.6 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मुंह में कपड़ा ठूंस कर दरिंदे ने किया नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म 

मुंह में कपड़ा ठूंस कर दरिंदे ने किया नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म 

# पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्ता

बरेली। 
तहलका 24×7 
                 बरेली में एक 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 18 साल के युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है।
पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर इस वारदात को अंजाम दिया था।बच्ची की चीख को दबाने के लिए टीवी की आवाज को भी तेज किया था। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह एक सेनेटरी की दुकान पर काम करते हैं, उसकी पत्नी घरों में काम करती है। आरोपी अनुज छत पर पीछे के रास्ते चढ़कर घर में घुसा था। इस दौरान घर के कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कुत्ते की पिटाई कर उसे बांध दिया। इसके बाद बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा था. जांच में पता चला कि वह बालिग है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि 11 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37418158
Total Visitors
492
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This