44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

मुमताज एडवोकेट बने शाही ईदगाह कमेटी सदर

मुमताज एडवोकेट बने शाही ईदगाह कमेटी सदर

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             मछली शहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह प्रांगण में कमेटी की एक बैठक में एडवोकेट मुमताज अहमद मंसूरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक की शुरुआत नेयाज ताहिर शैखू ने तिलावत-ए-कुरान-ए-पाक से की। उन्होंने कहा कि माहे रमजान एक मुबारक महीना है, जिसमें पूरी दुनिया के मुसलमान सारे कामों को दरकिनार करते हुए इबादत में मशगूल हो जाते हैं।
इस मौके पर ईदगाह के अंदर होने वाले कामों को लेकर मंत्रणा भी हुई। ईदगाह के रंग रोगन, साफ सफाई आदि पर लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। कमेटी के सचिव मो. शोएब ने नए अध्यक्ष व कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया।बैठक का संचालन रियाजुल हक ने किया।
इस मौके पर नफीस अहमद, शमीम अहमद,हाजी इमरान, जफर रजा, मास्टर तुफैल अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, उजैर फरीदी, अजीम जौनपुरी आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37438358
Total Visitors
429
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This