36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मुरादाबाद : बालिका गृह का ताला तोड़कर तीन लड़कियां फरार

मुरादाबाद : बालिका गृह का ताला तोड़कर तीन लड़कियां फरार

# संचालिका और अधीक्षिका के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद।
तहलका 24×7
            नगर के मिलक मोहल्ला स्थित बाल गृह (बालिका) का ताला तोड़कर तीन नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। तीनों की काफी तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। फरार होने वाली लड़कियों में एक भगतपुर क्षेत्र और दो संभल जनपद की रहने वाली हैं।
पुलिस की टीमों ने लड़कियों की तलाश में उनके घरों पर भी दबिश दी, लेकिन अब तक उनके बारे में पता नहीं चल पाया है। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने संचालिका और अधीक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। जिसमें दोनों की लापरवाही बताई गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने सिविल लाइंस थाने में बालगृह की संचालिका अनीता चौहान और अधीक्षिका सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि भारती उत्कृष्ट सेवा समिति द्वारा मोरा की मिलक में संचालित बाल गृह (बालिका) में करीब 40 नाबालिग लड़कियां रखी गई हैं।
यह लड़कियां बाल कल्याण समिति के आदेश पर यहां भेजी गई हैं। इसमें मुरादाबाद के अलावा मंडल के संभल व अन्य जनपदों की लड़कियां शामिल हैं। मंगलवार रात संस्था से तीन लड़कियां फरार हो गईं। इसमें संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी, दूसरी किशोरी भी संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। तीसरी किशोरी भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। तीनों किशोरियां एक माह पहले यहां भेजी गई थी। एक किशोरी दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर अड़ गई थी। परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था। जहां से किशोरी बालगृह भेज दी गई थी।
इस संदर्भ में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी संचालिका और अधीक्षिका ने बाल गृह की सुरक्षा नहीं बढ़ाई। इन दोनों की लापरवाही के कारण लड़कियां फरार हुई हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि लड़कियों की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37415981
Total Visitors
1208
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This