36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मोदी को तीसरी बार पीएम बनना तय : दिनेश शर्मा

मोदी को तीसरी बार पीएम बनना तय : दिनेश शर्मा

शाहगंज, जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
             पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है आगामी लोकसभा चुनाव में भारी जन समर्थन के साथ नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। श्री शर्मा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय नगर के जेसीज चौक पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर पुष्प वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को पुनः बनना तय है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगी। विपक्ष के द्वारा सरकार पर किए जा रहे हमले के सवाल पर उन्होंने किसी पर भी कोई कटाक्ष न करते हुए कहा कि हम सरकार में हैं, राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश की सरकार गम्भीरता से काम कर रही हैं। विपक्ष क्या कहता है इससे कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने की आजादी है।
इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, बेचन सिंह, विनय सिंह, प्रमोद सिंह, चिंताहरण शर्मा, विजय लक्ष्मी, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुनील अग्रहरि आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417074
Total Visitors
964
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This