19.1 C
Delhi
Wednesday, December 17, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 10 वाहन जले, 4 की मौत, 25 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 10 वाहन जले, 4 की मौत, 25 घायल

मथुरा। 
तहलका 24×7 
              यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना अंतर्गत माइलस्टोन 127 के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही 7 बस सहित कुल 10 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान एक बस ने गति धीमी की, जिससे पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। फिर एक के बाद एक कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और आग लग गई।
हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। आग लगते ही यात्रियों ने बसों के शीशे तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील परिसर में एसडीएम ने किया पराग मिल्क पार्लर का उद्घाटन

तहसील परिसर में एसडीएम ने किया पराग मिल्क पार्लर का उद्घाटन पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This