नए साल से पहले मिलेगा बगावत का तोहफा

नए साल से पहले मिलेगा बगावत का तोहफा

# योगी सरकार में सपा के बागी विधायक बनेंगे मंत्री, केंद्र में केशव मौर्या को बड़ा पद मिला तो डिप्टी सीएम पद से होगी छुट्टी, साध्वी निरंजन ज्योति बनेगी डिप्टी सीएम: सूत्र 

लखनऊ।
तहलका 24×7 
              उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक प्रदेश संगठन और सरकार में बड़े बदलाव संभव हैं। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में 54 मंत्री हैं, जबकि कुल 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं, यानी छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में आराम से शामिल किया जा सकता है।
मौजूदा मंत्रियों में से कुछ को संगठन की जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि कुछ नए नेताओं का मंत्रिमंडल में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के 7 बागी विधायकों में से 2 से 3 को मंत्रिमंडल में प्रवेश मिल सकता है। इन नामों में सबसे प्रमुख नाम पूजा पाल का बताया जा रहा है। साथ ही ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पूर्व मंत्री मनोज पांडेय भी रेस में हैं। सबसे बड़ी चर्चा डिप्टी सीएम पद को लेकर है।
माना जा रहा है कि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय भूमिका सौंपी जा सकती है। जबकि साध्वी निरंजन ज्योति का नाम भी तेजी से उभर रहा है। खबर है कि उन्हें यूपी सरकार में लाकर डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।इस बार होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं।
इनमें पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, जिनकी संगठन में मजबूत पकड़ है।विधायक पंकज सिंह जो युवा और लोकप्रिय चेहरा हैं,इनके अलावा सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि जयंत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल और अनुप्रिया पटेल की अपना दल को एक-एक अतिरिक्त राज्य मंत्री पद दिया जा सकता है। वहीं मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अब मंत्रिमंडल में जगह पक्की मानी जा रही है।
Previous articleवरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का निधन
Next articleजानलेवा हमला व फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?