42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

रन ले रहे इंजीनियर की क्रिकेट पिच पर ही हुई मौत

रन ले रहे इंजीनियर की क्रिकेट पिच पर ही हुई मौत

गौतमबुद्ध नगर। 
स्पेशल डेस्क 
तहलका 24×7 
             जिले के नोएडा में एक गंभीर मामला सामने आया है। क्रिकेट मैच खेल रहे व्यक्ति की रन लेते समय अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। यह घटना थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर-135 की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में किस तरह से व्यक्ति मैच के बीच में रन लेने के लिए दौड़ता है और बाद में पिच पर ही गिर जाता है। पिच पर अपने साथी खिलाड़ी को गिरा देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उसे देखने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 135 पुस्ता में बने स्टेडियम के अंदर कुछ लोग क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इस दौरान मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले विकास नेगी (36) बैटिंग के लिए उतरे।मैच खेलने के दौरान विकास रन लेने के लिए दौड़े, इसी दौरान अचानक वह पिच पर ही हांफते हुए गिर पड़े। विकास को गिरा देख साथी खिलाड़ी दौड़कर उनके पास पहुंचे। बेहोशी की हालात में विकास को नजदीकी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीडियो देखकर लोग अचानक हो रही इस तरह मौतों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
बता दें कि विकास नेगी मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाले थे, जो दिल्ली के रोहिणी में रह रहे थे। विकास नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी आकस्मिक मौत से परिजन और साथी हैरान हैं। विकास स्वस्थ थे खुद को फिट रखने के लिए अक्सर नोएडा और व के क्रिकेट मैदान पर मैच खेलने के लिए आ जाते थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37413412
Total Visitors
705
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This